केकड़ी, 4 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): एमएलडी इंटरनेशनल एकेडमी (सी.बी.एस.ई.) में शनिवार को येलो डे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान सचिव चंद्रप्रकाश दुबे मुख्य अतिथि एवं डॉ रामलाल वर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रतिभा दुबे ने की। शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। वक्ताओं ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है।
इन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन कार्यक्रम के दौरान येलो कलर से संबंधित येलो फैन्सी ड्रेस कंपीटिशन, येलो चेयर रेस शो एंड टेल एक्टिविटी, येलो थिंग पिक एंड चूज, सर्वश्रेष्ठ येलो ड्रेस, समर एंड येलो कलर लंच बॉक्स, येलो फ्रूट एक्टिविटी, येलो क्ले आर्ट व येलो पेपर क्राफ्ट एक्टिविटी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

पारितोषिक देकर किया सम्मानित इस दौरान बच्चों ने येलो थीम से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रतिभा दुबे ने उष्णता से जुड़े येलो कलर का महत्व बताया व विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा चांगिल ने किया।