Monday, November 17, 2025
Homeराजनीतिसेवा पखवाड़ा: भाजपाइयों ने अस्पताल में सफाई व पौधारोपण कर मनाया प्रधानमंत्री...

सेवा पखवाड़ा: भाजपाइयों ने अस्पताल में सफाई व पौधारोपण कर मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

केकड़ी, 17 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा शहर मंडल ने सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान चलाया तथा पौधारोपण कर मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पेड़ लगाकर सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की ताकि पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मोदी के नेतृत्व की सराहना: मंडल प्रवासी जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरे स्थान पर आ जाएगा। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, जिला आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहित जांगिड़, गिरिराज खटीक, महेश नायक, राजेश मेहरचदानी, सुरेश सेन, संजय बेनीवाल, प्रीतम जैन, अमन चौधरी, देवेंद्र सिंह राठौड़, महेंद्र रेगर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES