Thursday, March 13, 2025
Homeसमाजसिद्धचक्र मंडल विधान पर अर्पित किए श्रीफल अर्घ्य, सुमधुर भजनों की बहाई...

सिद्धचक्र मंडल विधान पर अर्पित किए श्रीफल अर्घ्य, सुमधुर भजनों की बहाई रसगंगा

केकड़ी, 23 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दिगंबर जैन महिला महासमिति संभाग केकड़ी के तत्वावधान में चंद्रप्रभु चैत्यालय मंदिर में अष्टानिका महापर्व में आठ दिवसीय सिद्धचक्र मंडल विधान का आयोजन किया गया। मंडल विधान में 125 श्रावक-श्राविकाओं ने भावपूर्वक पूजन किया व भक्ति के माध्यम से सिद्धों के गुणो की आराधना की। मंडल विधान व विश्व शांति यज्ञ की क्रियाएं पं. अंकित शास्त्री एवं पं. विवेक शास्त्री ने संपन्न करवाई। संगीतकार आयुष जैन ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य विद्यासागर की पूजन बड़े धूमधाम से करवाई। प्रात: मुनि अनुपम सागर महाराज एवं यतींद्र सागर महाराज ने शांति धारा करवाई। आयोजन में समाज के सभी श्रावक श्राविकाओं, मुनि सेवा संघ व जिन आगम सेवा संघ ने अपना सहयोग किया।

मंगल कलश का जुलूस निकाला विधान के अंतिम दिन यज्ञ पूर्ण होने के बाद सौधर्म इन्द्र जितेंद्र बज एवं शची इंद्राणी डिंपल बज के निवास स्थान पर मंगल कलश सहित गाजे बाजे के साथ समाजबंधु पहुंचे। मंत्री मधु सिंहल ने बताया कि विधान में ज्ञानचंद देवड़िया, राजेंद्र सोनी, कमल ठोलिया, अशोक अजगरा, विमल गदिया, सुशील सोनी, अंकुर पाटनी, आशा जैन, विनोदिनी जैन, नीता गदिया, आभा सोनी, दीप्ति कटारिया, मोना शाह, सुनीता बाकलीवाल, संगीता रांवका, सोनू बैद, संगीता गंगवाल, मैना चौधरी, शकुंतला रांवका, पिंकी बज, सुनीता रांवका, गुणमाला रांटा, शकुन्तला पांड्या आदि ने विशेष सहयोग किया।

RELATED ARTICLES