केकड़ी, 15 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरसड़ी गेट स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर में रविवार को वैष्णव बैरागी महासभा विकास समिति का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। महासभा के सचिव कैलाशचन्द वैष्णव ने ‘बाबा नन्द के द्वार मची रे होली‘ व सह सचिव डॉ. विष्णुप्रसाद वैष्णव ने ‘छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना‘ भजनों पर समां बांध दिया। वहीं उपाध्यक्ष नारायण वैष्णव, श्रीराम वैष्णव, महावीरदास व कैलाशचन्द सांकरिया ने भी पारंपरिक फाग गीतों व भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर युवा एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर झूमते नजर आए।

संगठन व शिक्षा पर जोर: कार्यक्रम के दौरान महासभा के अध्यक्ष गोपाललाल वैष्णव ने समाज के युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षित व संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को त्यागने व सामूहिक विकास पर बल दिया। कोषाध्यक्ष महावीरप्रसाद वैष्णव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक बिरदीचन्द वैष्णव, बजरंग दास, परमेश्वर टीलावत, शंकरलाल साधु, सत्यनारायण वैष्णव, संजय वैष्णव, राम वैष्णव, रामजस तिरुपति, महावीर दास, गोविन्द वैष्णव, गणेश वैष्णव, अनिल कुमार वैष्णव, अमित सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


