Wednesday, March 25, 2026
Homeक्राइम न्यूजविशेष अभियान: पुलिस ने अवैध अफीम व डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी...

विशेष अभियान: पुलिस ने अवैध अफीम व डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

केकड़ी, 07 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त व अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छीपा मोहल्ला पुरानी केकड़ी निवासी गोपाल राव (58) पुत्र देवकरण ढोली को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 77.3 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व 117.8 ग्राम अवैध अफीम मिली। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थानाधिकारी करेंगे जांच: प्रकरण की जांच केकड़ी सदर थानाधिकारी के जिम्मे की गई है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, कांस्टेबल तेजमल, नीरज (विशेष योगदान), विवेक, पुखराज (विशेष योगदान), महेन्द्र व महेन्द्र ने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES