Homeधर्म एवं संस्कृतिगौ सम्मान आह्वान अभियान: स्वामी गोपालानन्द सरस्वती के सानिध्य में बनी रणनीति,...

गौ सम्मान आह्वान अभियान: स्वामी गोपालानन्द सरस्वती के सानिध्य में बनी रणनीति, 27 जुलाई को सौंपेंगे ज्ञापन

केकड़ी, 16 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): ब्यावर रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में ग्वाल सन्त स्वामी गोपालानन्द सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य व मंगलमय आगमन पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। महाराज श्री के क्षेत्र में पधारने पर उपस्थित प्रबुद्ध जनों व गौभक्तों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया व उनके मुखारविंद से अमृतमयी वचनों का श्रवण कर पुण्य लाभ कमाया। बैठक का मुख्य उद्देश्य गौ सम्मान आह्वान अभियानकी रूपरेखा तैयार करना रहा। इस अभियान के तहत आगामी 27 जुलाई 2026 को जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल महोदय को एक प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में इस आंदोलन को व्यापक व सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

प्रमुख समाजसेवी व गौसेवक रहे उपस्थित: इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी व गौसेवक उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से कैलाश माली, हेमराज कच्छावा, रामअवतार जाट, दशरथ साहू, रामदेव गुर्जर, सुरेश माली, पोलू माली, सीटू साहू व प्रदीप गौतम शामिल थे। बैठक में मौजूद सभी गौसेवकों ने महाराज श्री के आह्वान पर इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने व गौमाता के सम्मान व संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करने का सामूहिक संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES