Monday, July 21, 2025
Homeक्राइम न्यूजकांस्टेबल को धक्का देकर पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी, मचा हड़कंप,...

कांस्टेबल को धक्का देकर पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी, मचा हड़कंप, तलाश जारी

केकड़ी, 21 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भिनाय थाना पुलिस में पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। शांतिभंग में गिरफ्तार आरोपी कॉन्स्टेबल को धक्का देकर भिनाय थाने की दीवार कूद कर फरार हो गया। मामले में सहायक उप निरीक्षक की ओर से थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिनाय थाना पुलिस ने 170 BNS में देवलिया कला निवासी तरुण सेन को गिरफ्तार किया था। जिसे थाने में हवालात में रखा गया था।

इशारे से बुलाया आरोपी ने कांस्टेबल को इशारा कर हवालात के पास बुलाया और बाथरूम जाने की बात कही। कांस्टेबल ने आरोपी को हवालात से बाहर निकाला और बाथरूम की तरफ ले गया तभी आरोपी ने कांस्टेबल को धक्का देकर गिरा दिया और शौचालय के पास बने गेट से भाग गया। कांस्टेबल ने पीछा किया तो आरोपी थाने की पीछे की दीवार फांदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। आरोपी के फरार होते ही थाने में हड़कम्प मच गया। मामले में भिनाय थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES