Thursday, June 19, 2025
Homeशासन प्रशासनसफाईकर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण भी...

सफाईकर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण भी बंद, मांगों पर अड़े कर्मचारियों ने नगर परिषद के बाहर दिया धरना

केकड़ी, 03 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद के करीब 150 स्थाई और अस्थाई सफाई कर्मचारी चौथे दिन शनिवार को भी हड़ताल पर है। इस दौरान सरकार से उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की गई। वहीं हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। विभिन्न जगहों पर कचरे के ढेर लगे हुए है। इस कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि हड़ताल में ठेकेदारों के संविदा कर्मचारी, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले भी शामिल है।

शहर में लगे कचरे के ढेर केकड़ी शहर को 5 जोन में बांटकर सफाई का काम कराया जाता है। यहां 94 स्थाई सफाई कर्मचारी व 60 से ज्यादा अस्थाई सफाई कर्मचारी है। 20 कर्मचारी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में लगे हैं जो 20 ऑटो टिपर के जरिए घरों से कचरा संग्रहण करते है। इसी के साथ जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली व लोडर मशीन के जरिए शहर का कचरा शहर के बाहर ट्रैचिंग ग्राउंड में डंप किया जाता है। गौरतलब है कि सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दिए जाने की मांग को लेकर सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है।

RELATED ARTICLES