Friday, March 14, 2025
Homeसमाजकेकड़ी में एक महीने बहेगी धर्म व अध्यात्म की रसगंगा, दिगम्बर जैन...

केकड़ी में एक महीने बहेगी धर्म व अध्यात्म की रसगंगा, दिगम्बर जैन मुनि आदित्य सागर महाराज बुधवार को करेंगे मंगल प्रवेश

केकड़ी, 27 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्रुत संवेगी दिगम्बर जैन मुनि आदित्य सागर महाराज का ससंघ बुधवार को केकड़ी में मंगल प्रवेश होगा। वे सुबह सवा पांच बजे ग्राम कोहड़ा से पैदल विहार कर सुबह साढ़े छह बजे सावर रोड पर केकड़ी नगर की सीमा में पहुंचेगे, जहां स्थानीय दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालु महिला-पुरुषों द्वारा मुनि संघ की भव्य अगवानी की जाएगी। इसके बाद उन्हें भव्य शोभायात्रा जुलूस के रूप में नगर प्रवेश कराया जाएगा। जुलूस में महिलाएं केसरिया परिधान व पुरुष श्वेत वस्त्र पहनकर शामिल होंगे। यह जुलूस बस स्टैंड, अजमेरी गेट, घंटाघर होते हुए देवगांव गेट के समीप स्थित दिगम्बर जैन चैत्यालय पहुंचेगा।

यह रहेगा नियमित कार्यक्रम समाज के अरिहंत बज ने बताया कि आचार्य विशुद्धसागर महाराज के शिष्य मुनि आदित्यसागर महाराज व मुनिसंघ का यहां एक माह का ग्रीष्मकालीन प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह पांच बजे आचार्य भक्ति, साढ़े सात बजे नीति कक्षा, आठ बजे प्रवचन, साढ़े नौ बजे आहार चर्या, दोपहर तीन बजे स्वाध्याय तथा शाम छह बजे श्रुत समाधान के नियमित कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि मुनिसंघ के केकड़ी प्रवास को लेकर समाज में बहुत उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मुनि संघ में मुनि आदित्य सागर महाराज के साथ मुनि अप्रतिम सागर महाराज, मुनि सहज सागर महाराज व क्षुल्लक श्रेय सागर महाराज शामिल है।

RELATED ARTICLES