केकड़ी, 05 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जिला बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 6 मई बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामय समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारी पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर अपना कार्यभार संभालेंगे। बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रांत गुप्ता शिरकत करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा ही कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। समारोह को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्य उत्साहित है। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।


