केकड़ी, 17 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में बुधवार को रंगपंचमी का त्योहार परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग रंग, अबीर व गुलाल से होली खेलेंगे। इसी के साथ नगर परिषद में फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमे विधायक शत्रुघ्न गौतम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान फागुन के मस्ती भरे गीतों की स्वर लहरियों के साथ विविध आयोजन होंगे। विधायक शत्रुघ्न गौतम के निजी सचिव अश्विनी शर्मा ने बताया कि फाग महोत्सव की तैयारियां आरम्भ कर दी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर परिषद के कार्मिकों की टीम आयोजन को भव्य रूप देने में जुटी हुई है।
