Homeक्राइम न्यूजताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते तीन गिरफ्तार, पुलिस ने...

ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते तीन गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की सट्टा राशि, दर्ज किया मुकदमा

केकड़ी, 06 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों व जुआ-सट्टा की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ताशपत्ती पर दांव लगाते तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी व 5790 रुपए की सट्टा राशि बरामद की है। थानाधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि माछोलाव तालाब के पीछे जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे है। सूचना पर विशेष टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां तीन व्यक्ति जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ राशि व ताश पत्ती जब्त कर ली है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: पुलिस ने इस मामले में राजपुरा रोड निवासी रामनारायण तेली (42) पुत्र प्रहलाद तेली, भैरूगेट निवासी दीपक सिंधी (36) पुत्र सेवाराम सिंधी व भेरू गेट निवासी राकेश कुमार रेगर (36) पुत्र माधु रेगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्यवाही में थानाधिकारी अनिल कुमार के अलावा एएसआई श्योजी लाल, कांस्टेबल नीरज, पुखराज, दिनेश व रूपनारायण की विशेष भूमिका रही।

RELATED ARTICLES