केकड़ी, 3 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया। नगर परिषद सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि पुराना वक्फ कानून कई खामियों से भरा था, जिससे वक्फ संपत्तियों का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा था। हजारों वक्फ संपत्तियों पर प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर रखा था, जिससे गरीब मुसलमान और मुस्लिम महिलाओं को कोई फायदा नहीं मिल रहा था। भाजपा सरकार का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाना और उनकी आय को गरीबों तक पहुंचाना है।

भ्रम में नहीं पड़े मुसलमान जिला संयोजक शाकिर खान ने मुसलमानों से अपील की कि वे किसी भी भ्रम में नहीं पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संशोधन में मस्जिदों, ईदगाहों और कब्रिस्तानों को शामिल नहीं किया गया है। यह संशोधन वास्तव में आम मुसलमान और गरीब महिलाओं के हित में है।उन्होंने कहा कि जो लोग वर्षों से वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन्हें यह संशोधन रास नहीं आ रहा है। वे लोग हिसाब-किताब देने से बचते रहे हैं, जिससे वक्फ संपत्तियों का मूल उद्देश्य ही विफल हो रहा था।

ये रहे मौजूद इस अवसर पर उप जिला प्रमुख हगामी लाल चौधरी, बावन माता मंडल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष गजराज कीर, ब्राह्मणी माता मंदिर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशा कंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी, अनिल राठी, सुरेश सेन, महामंत्री कैलाश चौधरी, सरवाड़ महामंत्री कैलाश गारू, सज्जन सिंह जोधा, उपाध्यक्ष धनराज चौधरी, भेरू लाल साहू, रामबाबू सांगरिया, महेंद्र रेगर, विनोद विजय, चंद्रप्रकाश शर्मा, अमन चौधरी, संजय बेनीवाल, राजेश मेहरचंदानी, पार्षद लोकेश साहू, सुरेश चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी रहे मौजूद कार्यक्रम में सहसंयोजक नासिर मंसूरी, मोहसिना बानो, वक्फ सदर सज्जू मंसूरी, सलीम मेवाती, जाकिर मंसूरी, लतीफ मोहम्मद एडवोकेट, हाजी अब्दुल लतीफ, हाजी खालिक बिसायती, इकबाल सेक्रेटरी, जाकिर देशवाली, रफीक पठान, रफीक मंसूरी, इकबाल रंगरेज, लुकमान शाह, रज्जाक बघेरा, रफीक सरवाड़, सलीम भाटी, छोटू भाटी, नसीम रंगरेज सहित अल्पसंख्यक समुदाय के कई जने उपस्थित थे। आभार केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने जताया। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह शक्तावत एडवोकेट ने किया।
