Wednesday, April 30, 2025
Homeचिकित्साभगवान धन्वंतरि की पूजा कर स्वस्थ रहने की कामना की, आयुर्वेद के...

भगवान धन्वंतरि की पूजा कर स्वस्थ रहने की कामना की, आयुर्वेद के महत्व पर डाला प्रकाश

केकड़ी, 29 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कालेड़ा कृष्ण गोपाल धर्मार्थ ट्रस्ट के अधिकृत बिक्री केंद्र धनवंतरी औषध भंडार पर मंगलवार को भगवान श्री धन्वंतरी की जयंती मना कर आरोग्यता की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री धन्वंतरी की पूजा-अर्चना की गई एवं आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। पूजा अर्चना के बाद औषध भंडार के संचालक सुरेंद्र जोशी ने कहा कि आयुर्वेद मानव जीवन का एक रक्षा कवच है। आयुर्वेद में असाध्य रोगों का उपचार उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से आयुर्वेद के सिद्धांतों पर चलकर स्वस्थ रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका यह केंद्र राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना द्वारा अनुमोदित फार्मेसी की सूची में शामिल है।

राज्य कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है नि:शुल्क दवाएं इस केंद्र पर पेंशनर्स, राज्य कर्मचारी आरजीएचएस के लाभार्थियों के लिए योजना के तहत स्वीकृत सभी आयुर्वेदिक दवाईयां निशुल्क उपलब्ध है। गौरतलब है कि आयुर्वेदिक दवाएं और काढ़ा रोग को जड़ से खत्म करने में बहुत कारगर है। इस अवसर पर पत्रकार दीपक दाधीच, अभिनव जोशी, पंकज खत्री, शिव प्रकाश चौधरी, महेश बैरवा, संजय नाथ सहित अन्य उपस्थित रहे।

केकड़ी: यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में भगवान धन्वंतरी की जयंती मनाते चिकित्सकगण।

स्वस्थ जीवन का मांगा आशीर्वाद यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी में मंगलवार को भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मांगा गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुनीत आर शाह ने बताया की सम्पूर्ण विश्व में भगवान धन्वंतरि के जन्मदिवस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्राचार्य ने भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. कंचन अटोलिया, डॉ. इतिका खत्री सहित कई जने मौजूद रहे।

केकड़ी: बालाजी आयुर्वेद एजेंसी पर भगवान धन्वंतरी की पूजा करते श्रद्धालु।

आरोग्यता सबसे बड़ा धन इसी प्रकार बालाजी आयुर्वेद एजेंसी पर पंडित श्याम सुन्दर शास्त्री ने विधि-विधान के साथ आयुर्वेद के प्रणेता महर्षि धन्वंतरि की पूजा अर्चना कराई। आरती के बाद एजेंसी के संचालक अशोक विजय ने धन्वंतरी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वैद्य रंजना जैन, वैद्य प्रीति भट्ट, वैद्य ललिता, वैद्य रामनिवास वर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, विनोद कुमार विजय, सक्षम विजय, अमन चौधरी, अंकित गुर्जर, कंपाउंडर मुकेश नागर, पवन पाठक, मनोज, खुशराज, चंद्रमोहन, संजय ग्वाला सहित कई वैद्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES