Wednesday, October 15, 2025
Homeसमाजअग्रवाल समाज की महिलाओं ने डिग्गी में लहराया परचम, केकड़ी ब्लॉक विभिन्न...

अग्रवाल समाज की महिलाओं ने डिग्गी में लहराया परचम, केकड़ी ब्लॉक विभिन्न प्रतियोगिताओं में रहा अव्वल

केकड़ी, 22 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अग्रवाल समाज चौरासी ब्लॉक केकड़ी की महिला परिषद ने रविवार को डिग्गी में आयोजित महिला अधिवेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। अधिवेशन में केकड़ी से 65 महिला सदस्यों ने भाग लिया। महिला परिषद की ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकला जैन ने बताया कि केकड़ी ब्लॉक ने तीन सालों में किए गए सामाजिक व धार्मिक कार्यों की फाइल प्रेजेंटेशन में 15 ब्लॉकों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा महाराजा अग्रसेन महाराज की जीवंत झांकी प्रदर्शनी में भी केकड़ी ब्लॉक ने पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार पलासना सजावो व भाषण प्रतियोगिता में अध्यक्ष चंद्रकला जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नृत्य प्रस्तुति ने मोहा मन: केकड़ी ब्लॉक की महिलाओं ने एसिड अटैक के विषय पर एक प्रभावशाली ग्रुप डांस भी प्रस्तुत किया। इस अधिवेशन में केकड़ी, टोंक, निवाई, मालपुरा, डिग्गी, देवली, जयपुर, भीलवाड़ा, पीपलू, फागी, शिवाड़ व माधोराजपुरा सहित अन्य स्थानों से आई लगभग 1000 महिलाओं ने भाग लिया। महिला परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष इंदु मित्तल ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले ब्लॉकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इस सफल आयोजन में मंत्री मीनू जैन, कोषाध्यक्ष वंदना जैन व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललिता जैन का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES