Wednesday, April 30, 2025
Homeसमाजधूमधाम से मनाई जयंती, जीवनी से प्रेरणा लेने का किया आह्वान, सामाजिक...

धूमधाम से मनाई जयंती, जीवनी से प्रेरणा लेने का किया आह्वान, सामाजिक व राजनीतिक रूप से सुदृढ़ होने के लिए किया प्रेरित

केकड़ी, 10 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री क्षत्रिय युवक संघ एवं शक्तावत गोकुलदासोत परिवार पिपलाज के तत्वावधान में शनिवार को पिपलाजगढ़ में राज श्री गोकुलदास की 438वीं जन्म जयंती समारोह पूर्वक आयोजित की गई। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि एवं श्री राजपूत सभा के अजमेर जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस, सेवानिवृत्त आरपीएस जसवंत सिंह डोराई, कर्नल रघुवीर सिंह गोयला, श्री क्षत्रिय सभा अध्यक्ष नरपत सिंह राठौड़ गुलगांव, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, विजयराज सिंह जालिया व सावर उपप्रधान प्रभाकिरण सिंह शक्तावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता भगवान सिंह शक्तावत ने की। शुरुआत में अतिथियों ने गोकुलदास की प्रतिकृति के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया।

जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश समारोह के दौरान दुर्गासिंह शक्तावत ने गोकुलदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। गोपाल सिंह राठौड़ ने सामाजिक व राजनीतिक रूप से सुदृढ़ होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शंकर सिंह गौड़, डूंगरसिंह कादेड़ा, बहादुर सिंह शक्तावत, सत्यनारायण सिंह, समरवीर सिंह शक्तावत, बलवीर सिंह, अभय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अमरपाल सिंह, विशाल सिंह, भगवत सिंह, रविन्द्र सिंह, दिनेश दुर्गापाल सिंह, दशरथ सिंह, जयवर्धन सिंह, ध्रुवराज सिंह, रघुनाथ सिंह, गोविन्द सिंह, हुकुम कंवर, बिन्दुबाला, भंवर कंवर समेत राजपूत समाज के अनेक महिला पुरुष मौजूद रहे। संचालन भूपेन्द्र सिंह शक्तावत ने किया। अगले साल का जयंती महोत्सव देवखेड़ी में मनाने की घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES