केकड़ी, 21 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी की कार्यकारिणी बैठक रविवार को स्थानीय जगदम्बा छात्रावास में आयोजित की गई। जिसमें गत दिनों आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह की समीक्षा की गई तथा कार्यकारिणी का समय पूर्ण होने पर चुनाव के सम्बन्ध में चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाए। सदस्य बनने के लिए 5100 रुपए जमा करवाने होंगे। श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी के चुनाव सितंबर माह में प्रस्तावित है।
सदस्य लड़ सकेंगे चुनाव बैठक में बताया कि सदस्य बनने पर ही कार्यकारिणी चुनाव लडने का अधिकार होगा। इस मौके पर नरपतसिंह गुलगांव, महेंद्र सिंह ढोस, शंकर सिंह गौड़, बहादुर सिंह शक्तावत, प्रभाकरण सिंह शक्तावत बिसुन्दनी, श्रवण सिंह सापुन्दा, भवानी सिंह निमोद, भुपेंद्र सिंह कोहडा, दशरथ सिंह भराई, भंवर सिंह देवगांव, दशरथ सिंह पिपलाज, शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, शक्ति सिंह हरपुरा, नरेन्द्र सिंह कनेई, घीसू सिंह रामपाली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।