Homeशासन प्रशासनपंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, पदोन्नति के पद सृजन व...

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, पदोन्नति के पद सृजन व हार्ड ड्यूटी अलाउंस की उठाई मांग

केकड़ी, 18 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के प्रदेश आह्वान पर पंचायत समिति परिसर में कर्मचारियों द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारियों ने राज्य सरकार से पदोन्नति के पद सृजन करने, अंतर-जिला स्थानांतरण करने, कार्य विभाजन करने व हार्ड ड्यूटी अलाउंस लागू करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर आहुतियां दीं व सरकार के समक्ष अपनी मांगें प्रस्तुत की।सद्बुद्धि यज्ञ के कार्यक्रम में प्रदेश कमेटी सदस्य धनराज गुजराल, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर लाल बैरवा, ब्लॉक महामंत्री कालू राम मीना, हिमांशु शर्मा, दीपचंद जैन, भूपेंद्र, कल्पना, बन्ना राम मीणा, मैना, आशा, सुरेश लोहार, हाफिज, मांगी लाल, नरेश व धर्मेंद्र सहित अनेक कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES