Homeसामाजिकगौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए उठी आवाज: 22...

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए उठी आवाज: 22 अप्रैल को विशाल भजन संध्या व 27 को निकलेगी भव्य रैली

केकड़ी, 18 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बढ़ते कदम गौशाला संस्थान में आयोजित साधारण सभा में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने व संपूर्ण भारतवर्ष में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर रणनीति तैयार की गई। देशव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियानके तहत क्षेत्र के गौ भक्तों को एकजुट करने के लिए आगामी दिनों में बड़े स्तर पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बढ़ते कदम गौशाला के मीडिया प्रभारी महेन्द्र प्रधान ने बताया कि आगामी 22 अप्रैल बुधवार को एक शाम गौ माता के नामविशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें विख्यात राष्ट्रीय गौ प्रेमी ओम मुंडेल अपनी सुरीले भजनों से भक्तों को आनंदित करेंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच करेंगे। इस भव्य आयोजन में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

27 अप्रैल को तहसील स्तर पर विशाल प्रार्थना पत्र रैली: बैठक में गौ रक्षा व सम्मान के लिए 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली विशाल रैली की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस रैली में क्षेत्र के साधु-संत, महंत व बड़ी संख्या में महिला-पुरुष हरि नाम संकीर्तन करते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचेंगे। यहां उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपकर गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी। गौशाला अध्यक्ष अशोक पारीक ने बताया कि दोनों आयोजनों को सफल बनाने के लिए गौ सेवक गांव-गांव जाकर युवाओं व ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। प्रतिदिन दो गौ रथ ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनसमर्थन जुटाया जा रहा है, ताकि सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित किया जा सके।

बैठक में ये रहे उपस्थित: बैठक के दौरान कैलाश माली, बनवारी लखोटिया, अमित गर्ग, मुकेश नुवाल, आनंदीराम सोमानी, बुद्धिप्रकाश दाधीच, महेन्द्र प्रधान, रामावतार जाट, अमन चौधरी, बंशी लाल जांगिड़, पुखराज तोषनीवाल, दीपक गोयल, बालू जाट, जगदीश तेली, राजेंद्र पारीक, अशोक सिंघल, शंभू सोनी, परमेश्वर वैष्णव, किशन खारोल, हीरा चंद खुंटेटा, राजेंद्र अग्रवाल, तुलसी राम, शास्त्र विशाल पाराशर, महावीर माली, मोरपाल माली, दीपक कारिहा, लकी बना, सोनू लखन, राजू माली, सूरज मेघवंशी, विशाल वैष्णव, श्रवण मीणा, रामावतार माली व राजेंद्र सिंह सहित कई गौ सेवक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES