Homeक्राइम न्यूजबिना रवन्ना ग्रेनाइट परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई: दो ट्रेलर जब्त,...

बिना रवन्ना ग्रेनाइट परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई: दो ट्रेलर जब्त, लगाया लाखों का जुर्माना, लीज धारक को दिया नोटिस

केकड़ी, 21 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): खनिज विभाग ने बिना रवन्ना (परिवहन परमिट) ग्रेनाइट ले जा रहे दो ट्रेलरों को पकड़ कर कुल 5.30 लाख रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया है। विभाग ने संबंधित लीज धारक के विरुद्ध भी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधीक्षण खनिज अभियंता जे.के. गुरुबक्षाणी व सहायक खनिज अभियंता मनोज कुमार तंवर के निर्देशन में विभाग की टीम ने सूरजपुरा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान खनिज कार्यदेशक श्रवण सिंह व बॉर्डर होमगार्ड की टीम ने संदिग्ध लगने पर दो ट्रेलरों को रुकवाया। जांच करने पर पाया गया कि दोनों ट्रेलरों में खनिज ग्रेनाइट भरा हुआ था।

सरवाड़ थाने में खड़े कराए दोनों वाहन: जांच के दौरान पता चला कि ट्रेलर चालकों के पास परिवहन के लिए आवश्यक वैधानिक दस्तावेज (रवन्ना) उपलब्ध नहीं थे। विभाग ने तत्काल दोनों वाहनों को जब्त कर सरवाड़ पुलिस थाने की सुपुर्दगी में दे दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये दोनों ट्रेलर मानखंड स्थित माइंस से ग्रेनाइट भरकर लाए थे। विभाग ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए लीज धारक को भी अलग से नोटिस जारी किया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन व परिवहन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES