केकड़ी, 28 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): प्रत्येक माह की 28 तारीख को जिला बहाली के लिए किए जाने वाले प्रदर्शन के क्रम में मंगलवार को बार एसोसिएशन केकड़ी के बैनर तले अधिवक्ता समुदाय ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया तथा उपखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर केकड़ी को पुनः जिला घोषित करने की मांग की। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि केकड़ी से जिले का दर्जा छीनना सरकार का गैर-जिम्मेदाराना निर्णय है। बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने कहा कि सरकार ने जिला हटाकर क्षेत्र की जनता के साथ कुठाराघात किया है। यदि आज केकड़ी जिला होता तो करोड़ों के विकास कार्य शुरू हो चुके होते। अधिवक्ता पवनसिंह भाटी ने न्याय व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि जिला हटने से जनता को न्याय के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय, श्रम व धन का अपव्यय हो रहा है। अधिवक्ता लक्ष्मीचन्द मीणा ने चेतावनी दी कि जब तक केकड़ी पुनः जिला नहीं बनता, आंदोलन जारी रहेगा और इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन में उपस्थित अधिवक्तागण: ज्ञापन सौंपने के दौरान उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद पंचोली, महासचिव समकित जैन, कोषाध्यक्ष रवि पंवार, पुस्तकालध्यक्ष आदित्य भान सिंह, नवल किशोर पारीक, भूपेन्द्रसिंह राठौड़, रामावतार मीणा, अब्दुल सलीम गौरी, मगनलाल लोधा, आसिफ हुसैन, विजेंद्र पाराशर, लतीफ मोहम्मद, हनुमान शर्मा, इमदाद अली, सलीम रंगरेज, राकेश गुर्जर, लोकेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, रामप्रसाद कुमावत, रोडू सोलंकी, डीएल वर्मा, सीताराम गुप्ता, दशरथ सिंह कांदलोत, मुकेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, आदिल कुरैशी, नितिन जोशी, मुकेश गढ़वाल, अनुराग पांडे, अजीत जैन, धर्मेंद्र मेघवंशी, अभिनव अग्रवाल, सानिया सेन, प्रहलाद वर्मा, रामेश्वर कुमावत व बुद्धिप्रकाश चौधरी आदि मौजूद थे।


