केकड़ी, 11 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 पुलिस निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। सूची के अनुसार पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद चौधरी को अनिल कुमार शर्मा की जगह केकड़ी शहर एवं पुलिस निरीक्षक मुकेश चौधरी को जगदीश प्रसाद चौधरी की जगह केकड़ी सदर का थानाधिकारी बनाया गया है। अनिल शर्मा को अपराध शाखा में अपराध सहायक की जिम्मेदारी दी गई है।


