Homeक्राइम न्यूजहथियारों की नोक पर बकरा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस...

हथियारों की नोक पर बकरा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने 12 घंटे में किया वारदात का खुलासा

केकड़ी, 01 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भिनाय थाना पुलिस ने बकरा चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील के निर्देशन में भिनाय थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर इस वारदात का पर्दाफाश किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उदयगढ़खेड़ा निवासी बाली देवी रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अप्रैल की रात करीब 1:00 बजे जब वह सो रही थी, तभी बाड़े में बंधे पशुओं व पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज आई। बाहर जाकर देखा तो कुछ अज्ञात लोग धारदार हथियारों के साथ बाड़े से बकरियां उठा रहे थे। प्रार्थिया के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पीछा कर एक चोर को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी दो बकरियां लेकर फरार होने में कामयाब रहे।

पुलिस ने तत्परता से की कार्रवाई: पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन एवं भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने अनुसंधान शुरू किया और घटना के 12 घंटे के भीतर ही चोरी की गई बकरियों को बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने रतन पुत्र सुवानाथ कालबेलिया निवासी सराना व गोपाल पुत्र मदननाथ कालबेलिया निवासी घूघरा अजमेर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल बनवारीलाल, मनमोहन, व कांस्टेबल सुनील व संजीव की विशेष भूमिका रही।

RELATED ARTICLES