Homeसामाजिकराष्ट्रभक्ति व सांस्कृतिक चेतना जगा रहा सप्त दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, बौद्धिक सत्र...

राष्ट्रभक्ति व सांस्कृतिक चेतना जगा रहा सप्त दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, बौद्धिक सत्र में सामाजिक समरसता पर दिया बल

केकड़ी, 20 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी चितौड़ प्रांत के सप्त दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस पर एक बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। सत्र को संबोधित करते हुए मातृशक्ति क्षेत्रीय संयोजिका अभिलाषा यादव ने कहा कि हिन्दू पर्व व त्योहार हमारी सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रभक्ति व सामाजिक समरसता के मुख्य आधार हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दू त्योहारों में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है, जिसके तहत वृक्ष, चन्द्रमा, सूर्य व धरती की पूजा करने की समृद्ध परंपरा है।

केकड़ी: शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के दौरान लाठी चलाने का अभ्यास करती युवतियां।

शिक्षार्थियों को मिल रहा शारीरिक व आध्यात्मिक प्रशिक्षण: बौद्धिक सत्र में वर्ग अधिकारी प्रीति साहू मंचासीन रही। संचालन निधि शर्मा ने किया। विश्व हिन्दू परिषद् अजयमेरू जिला मंत्री गोविन्द शर्मा ने बताया कि इस शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा ले रही बहनों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्ग में प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित दिनचर्या के अनुसार प्रशिक्षणार्थी बहनों को कड़े शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक प्रशिक्षण के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा भी प्रदान की जा रही है।

RELATED ARTICLES