Homeसामाजिकविहिप दुर्गावाहिनी का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, तलवार व दंड संचालन...

विहिप दुर्गावाहिनी का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, तलवार व दंड संचालन के साथ दुर्गाओं ने दिखाया शौर्य

केकड़ी, 23 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी के सप्त दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन शनिवार को हुआ। समापन सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री राजाराम ने कहा कि विहिप के माध्यम से समाज में स्वाभिमान जागरण का कार्य कई वर्षों से किया जा रहा है व ऐसे प्रशिक्षण वर्ग इसी राष्ट्र जागरण अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। समापन सत्र में प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा, प्रांत उपाध्यक्ष स्नेहलता पंवार, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख नरेंद्र भगत, वर्ग अधिकारी प्रीति साहू व पटेल विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव मंचासीन रहे। कार्यक्रम में महंत पूर्णानंद गिरी, प्रांत मंत्री कौशल गौड़ व सह प्रांत मंत्री सुंदर कटारिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

केकड़ी: विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन करती बहनें।

दुर्गाओं ने सात दिन में सीखा शौर्य व पराक्रम: विश्व हिंदू परिषद अजयमेरु के जिलामंत्री गोविंद शर्मा ने बताया कि 17 मई से 24 मई तक आयोजित इस प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में संपूर्ण प्रांत से आई 260 बहनों ने भाग लिया। सात दिनों तक चले इस शिविर में संभागियों ने दंड संचालन, तलवार संचालन, यष्टी व छुरिका चलाने जैसे आत्मरक्षार्थ और साहसिक गुर सीखे, जिनका प्रदर्शन समापन सत्र के दौरान किया गया। इसके साथ-साथ विभिन्न बौद्धिक सत्रों के माध्यम से बहनों का मानसिक व बौद्धिक विकास भी सुनिश्चित किया गया।

केकड़ी: विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में मौजूद प्रतिभागी बहने।

ये रहे मौजूद: समारोह के दौरान समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित विश्व हिंदू परिषद केकड़ी के हीराचंद खूंटेटा, चांदमल जैन, मुकेश शर्मा एडवोकेट, ज्ञानदेव शर्मा, रामावतार चौधरी, मदन चौधरी, ओमप्रकाश सोनी, कैलाश साहू, राजेंद्र फतेहपुरिया, जगेश्वर शर्मा, रमेश शास्त्री, विनीता जोशी, सरोज विजय, सुशीला हेड़ा, सिंटू साहू सहित कई कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES