Homeसामाजिकप्राणायाम व योगासनों के साथ तीन दिवसीय योग शिविर का आगाज, पहले...

प्राणायाम व योगासनों के साथ तीन दिवसीय योग शिविर का आगाज, पहले दिन साधकों ने सीखे निरोगी रहने के गुर, शनिवार को होगी ‘आनंद यात्रा’

केकड़ी, 29 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माहेश्वरी महिला संगठन व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ शुक्रवार को सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ माहेश्वरी महिला संगठन की परामर्शदात्री व राष्ट्रीय पदाधिकारी समाजसेविका आभा बेली, अध्यक्ष कोमल राठी तथा माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल अध्यक्ष कमला राठी द्वारा भगवान भोलेनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लेकर प्राणायाम व आसनों के जरिए रोगों से बचाव की विधियों को समझा। शिविर में मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी ने उपस्थित महिला व पुरुष साधकों को विभिन्न योगासन, सूक्ष्म व्यायाम, ध्यान व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के माध्यम से निरोगी जीवन जीने के सरल व प्रभावी उपाय बताते हुए नियमित योग की आवश्यकता पर बल दिया।

केकड़ी: निःशुल्क योग शिविर के दौरान योगाभ्यास करवाते योग शिक्षक जे.पी. सोनी।

इन्होंने किया सहयोग: शिविर के दौरान पतंजलि योग समिति के सह प्रभारी सोहन लाल सिसोदिया, युवा भारत प्रभारी राजेन्द्र विजय व नोरत मल मूंदड़ा ने पुरुष वर्ग को योगाभ्यास में मार्गदर्शन दिया। वहीं महिला वर्ग को योग करवाने में महिला पतंजलि प्रभारी रेखा विजय व रक्षा विजय ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। योग सत्र के पश्चात माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से सभी साधकों को औषधीय जूस वितरित किया गया। योग शिक्षक जे.पी. सोनी ने बताया कि शिविर के द्वितीय दिवस शनिवार को विशेष आनंद यात्राका आयोजन किया जाएगा, जबकि रविवार को योग नृत्य के साथ शिविर का समापन होगा।

शिविर में यह रहे उपस्थित: इस अवसर पर माहेश्वरी प्रगति नवयुवक मंडल अध्यक्ष पुनीत बजाज, सचिव अभिषेक बसेर, माहेश्वरी प्रगति महिला मंडल अध्यक्ष कमला राठी, सचिव मंजू लता न्याति, माहेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष रामकिशोर बियानी, सचिव रौनक सोमानी, समाजसेवी रोहित राठी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष योग साधक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भारत स्वाभिमान प्रभारी सत्यनारायण सोनी, माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष कोमल राठी व सचिव अनिता राठी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES