केकड़ी, 29 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद द्वारा राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित नौ दिवसीय अभिरुचि शिविर शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। शिविर में बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक व कौशल आधारित गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में बच्चों द्वारा सीखी गई विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों ने खूब सराहा। शिविर में कुल 210 बच्चों का पंजीयन हुआ, जिन्हें 11 विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि मंजू चौधरी व होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अंशुल चाहर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में बच्चों ने शिविर के दौरान सीखे गए हुनर की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका: मुख्य अतिथि मंजू चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अभिरुचि शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे शिविर बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने का श्रेष्ठ माध्यम हैं। कार्यक्रम में शिविर का प्रतिवेदन राधा विजय द्वारा प्रस्तुत किया गया। शिविर के दौरान मेहंदी कला में जिया पांचाल, ड्राइंग जूनियर में गौरव पोपटानी, नेल आर्ट में आरती पांचाल व आर्ट एंड क्राफ्ट में ऐश्वर्या सोनी ने प्रशिक्षण दिया। ढोलक वादन में योगिता वासवानी, जूनियर डांस में रुचिका शर्मा व सीनियर डांस में सचिन शर्मा ने बच्चों को हुनर सिखाया। इंग्लिश स्पीकिंग में डॉ. आजाद, कर्सिव राइटिंग में सोनाली राठी, ब्यूटीशियन में रूपाली शर्मा व सिलाई प्रशिक्षण में गरिमा सोनी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समारोह में यह रहे उपस्थित: इस अवसर पर परिषद के राजस्थान मध्यप्रांत के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश विजय व कैलाश जैन, शाखा अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, सचिव रामनिवास जैन, कोषाध्यक्ष हीरालाल सांमरिया, वरिष्ठ सदस्य यशवंत बेली, सुभाष भाल, आदित्य उदयवाल व विष्णु तेली सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। मातृशक्ति में संस्कार प्रकल्प प्रभारी आभा बेली, महिला संयोजक अंजू विजय, राधा विजय, मंजू न्याति, मोना टेलर, सरिता विजय, संगीता विजय, सरोज साहू व ज्योति विजय सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन रामधन प्रजापत ने किया। अंत में महिला संयोजक अंजू विजय ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों व सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए बांटी दवाएं: समापन समारोह के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होमियोपैथी द्वारा भारत विकास परिषद के तत्वावधान में बढ़ती गर्मी व लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते तापमान व नौतपा के दौरान लू से बचाव के लिए उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों व आमजन को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। शिविर में लगभग 200 लाभार्थियों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में सहायक आचार्य ऑर्गेनॉन ऑफ मेडिसिन विभाग डॉ. भगवान सिंह बैरवा व कम्पाउंडर मनीषा सोयल ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की। महाविद्यालय के प्राचार्य व चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर शाह ने सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


