Homeशासन प्रशासनवंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत धोवनिया तालाब पर हुआ श्रमदान,...

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत धोवनिया तालाब पर हुआ श्रमदान, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

केकड़ी, 29 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत जूनिया में पंचायत समिति स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत धोवनिया तालाब पर जल संरक्षण एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विकास अधिकारी दिशी शर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राठौड़, रमेशचंद्र गुर्जर व एसबीएम प्रभारी राजकुमार कीर की उपस्थिति में तालाब परिसर में व्यापक साफ-सफाई की गई। उपस्थित जनसमूह को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने व पानी की एक-एक बूंद सहेजने के लिए जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नवीन गाड़ी का शुभारंभ: इस अवसर पर ग्राम जूनिया को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया। गांव में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए आई नवीन गाड़ी को विकास अधिकारी व अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन के शुरू होने से ग्रामीणों को कचरे के सही निस्तारण में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में राजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रमदान किया व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES