Homeखेलकूद15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ, 65 खिलाड़ियों ने कराया...

15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ, 65 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

केकड़ी, 03 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा अजमेर के आदेशानुसार जिला स्तरीय 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ बुधवार को पटेल मैदान में हुआ। शिविर के प्रथम दिवस छात्र व छात्राओं सहित करीब 65 खिलाड़ियों ने हॉकी प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीयन करवाया। शिविर प्रभारी व पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर के निर्देशन में खिलाड़ियों को हॉकी खेल की बारीकियों, तकनीक व खेल कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के दौरान खिलाड़ियों की खेल मैदान व अन्य व्यवस्थाओं में पारस मल जैन तथा मीडिया प्रभारी परिचय पांडे ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

केकड़ी: शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करते खिलाड़ी।

ये दे रहे प्रशिक्षण: इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्याख्याता शारीरिक शिक्षा गुलाब चंद मेघवंशी व व्याख्याता शारीरिक शिक्षा हुकम चंद परेवा सहित शारीरिक शिक्षक अरविंद अग्रवाल, हेमराज मेघवंशी, सुधीर सेन, शत्रुंजय पाठक, विनय सिंह भाटी, रामप्रसाद तेली, सत्यनारायण उच्चैनिया, जगदीश रेगर व रामस्वरूप रेगर ने खिलाड़ियों को तराशने व प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी संभाली है। व्याख्याता शारीरिक शिक्षा गुलाब चंद मेघवंशी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हॉकी खेल के प्रति रुचि बढ़ाना व प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES