केकड़ी, 03 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सावर थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक (जिलेटिन छड़ें/गुल्ले, इलेक्ट्रिक वायर, सेफ्टी फ्यूज वायर व डेटोनेटर) के साथ एक बोलेरो पिकअप जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में सावर थानाधिकारी राधेश्याम जाट के नेतृत्व में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये हुए गिरफ्तार: सावर पुलिस ने अवैध विस्फोटक के परिवहन में शामिल मोहम्मद अनीश (66) पुत्र अब्दुल सलीम बागवान निवासी न्यू कॉलोनी सावर एवं अर्जुन पोखरेल (32) पुत्र विष्णु पोखरेल निवासी फतेपुर नेपाल हाल निवासी नया बस स्टैंड सावर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से विस्फोटक सामग्री के स्रोत व इसके गंतव्य के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्यवाही में थानाधिकारी राधेश्याम के साथ एएसआई किशनलाल, कांस्टेबल रामेश्वर गिरी, हरकेश, विजय, लोकेश कुमार व मनीष ने अहम भूमिका निभाई है।


