Homeक्राइम न्यूजअवैध मादक पदार्थ के नेटवर्क पर पुलिस का कड़ा प्रहार, डोडा पोस्त...

अवैध मादक पदार्थ के नेटवर्क पर पुलिस का कड़ा प्रहार, डोडा पोस्त व अफीम सप्लाई करने वाला आरोपी दबोचा

केकड़ी, 10 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले 4 महीने से फरार चल रहे डोडा पोस्त व अफीम सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में सदर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार बीती 7 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर केकड़ी शहर थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपाल राव के कब्जे से अवैध डोडा पोस्त व अफीम जब्त की थी। इस संबंध में शहर थाने में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।

चित्तौड़गढ़ से दबोचा गया सप्लायर: मामले में गहन अनुसंधान व कड़ियों को जोड़ने के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी गोपाल राव को मादक पदार्थों की सप्लाई चित्तौड़गढ़ से की गई थी। इस पर सदर थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 माह से फरार चल रहे सप्लायर आरोपी कैलाश चन्द्र ढोली (29) पुत्र देवीलाल ढोली निवासी तूर्किया कलां थाना कपासन जिला चित्तौड़गढ़ हाल निवासी गांव पावली थाना राशमी जिला चित्तौड़गढ़ को जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने में थानाधिकारी के अलावा कांस्टेबल रामजीलाल, जीतराम व गणेश ने अहम भूमिका निभाई है।  

RELATED ARTICLES