Homeहैल्थ एण्ड लाइफ स्टाइलसात दिवसीय मानस योग साधना शिविर 12 जून से: असाध्य रोगों से...

सात दिवसीय मानस योग साधना शिविर 12 जून से: असाध्य रोगों से मुक्ति व सकारात्मक जीवनशैली पर रहेगा जोर

केकड़ी, 09 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बढ़ते कदम संस्थान द्वारा तप सेवा सुमिरन समिति के तत्वावधान में 12 से 18 जून तक कटारिया ग्रीन में सात दिवसीय मानस योग साधना आधारित आध्यात्म एवं स्वास्थ्य विकास शिविरका आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक चलने वाले इस शिविर का मार्गदर्शन प्रख्यात योग साधक व प्रशिक्षक डॉ. गोपाल शास्त्री करेंगे। आयोजकों के अनुसार इस शिविर में बताई गई जीवनशैली को अपनाकर बिना दवा के भी असाध्य रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, संतुलित व सकारात्मक जीवन जीने की कला सिखाना है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साधक भाग लेंगे। शिविर के दौरान योग, ध्यान, प्राणायाम, मानसिक एकाग्रता व आध्यात्मिक जागरूकता पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही बौद्धिक सत्रों में मनोवैज्ञानिक विषयों व रामचरितमानस आधारित जीवन पद्धति पर विशेष व्याख्यान होंगे।

डॉ. श्यामा दीदी के होंगे विशेष सत्र: आईएएसएस की आध्यात्मिक प्रमुख डॉ. श्यामा दीदी 13 व 14 जून को विशेष सत्र लेंगी, जो आत्मविकास व जीवन मूल्यों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। मानस योग साधना पद्धति में संयमित आहार, उपवास व सेवा के साथ-साथ साधकों को अपनी आय का दशांश (दसवां हिस्सा) लोककल्याण में लगाने की प्रेरणा दी जाती है। शिविर में बाहर से आने वाले साधकों के लिए आवासीय व भोजन की व्यवस्था रहेगी और इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। शिविर के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस व्यवस्था को मूर्त रूप देने में यज्ञनारायण सिंह, आनंद सोमाणी, महेंद्र प्रधान, अमित गर्ग, बुद्धि प्रकाश दाधीच, मधुलिका दाधीच, महेश शर्मा, मुकेश नुवाल, कैलाश जैन व दिनेश वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहे है।

RELATED ARTICLES