Homeराजनीतिस्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, 'प्रेरणा दिवस' के...

स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में किया याद

केकड़ी, 11 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): ब्यावर रोड़ स्थित श्री देवनारायण वीर गुर्जर छात्रावास में पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान मसीहा स्वर्गीय राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने स्व. पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट के जीवन व उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गांव, गरीब, किसान व मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनकी सादगी, ईमानदारी, संघर्षशीलता व जनसेवा की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

किसानों व आमजन की आवाज को पहुंचाया राष्ट्रीय स्तर तक: वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. राजेश पायलट ने किसानों और आमजन की पीड़ा को समझा व उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। वे सामाजिक सरोकारों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे। उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाज व राष्ट्र की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर छात्रावास समिति के संरक्षक एडवोकेट चेतन धाभाई, धनराज गुजराल, जालिम सिंह सलारी, भोमाराम गुर्जर, महावीर गुर्जर, महावीर भड़ाना, बसराम गुर्जर, शैतान गुर्जर, हनुमान पोसवाल, बनवारी गुर्जर, दिनेश गुर्जर, कानाराम गुर्जर, हंसराज गुर्जर, कालू गुर्जर व इरफान सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES