Homeशासन प्रशासनग्रामीण सेवा शिविर का शुभारंभ: एक छत के नीचे मिला सरकारी योजनाओं...

ग्रामीण सेवा शिविर का शुभारंभ: एक छत के नीचे मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, मौके पर हुआ कई समस्याओं का समाधान

केकड़ी, 12 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): ग्राम पंचायत कादेड़ा में जन कल्याण शिविर के अंतर्गत “ग्रामीण सेवा शिविर-2026” का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई, विकास अधिकारी दिशी शर्मा, नायब तहसीलदार सुश्री चौधरी, अतिरिक्त विकास अधिकारी महेन्द्र सिंह राठौड़, ब्लॉक कॉर्डिनेटर राजकुमार कीर, प्रशासक रामस्वरूप गुर्जर व ग्राम विकास अधिकारी सतपाल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए व विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में हुए यह कार्य: शिविर में कुल 22 विभागों ने भाग लेकर आमजन को अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए अनेक प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया। शिविर में पट्टा वितरण 15, पेंशन सत्यापन 7 (नवीन आवेदन: 1), जन आधार सत्यापन 14, मंगला पशु बीमा पॉलिसी 65, प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी 78, राजस्व खातों का शुद्धीकरण 6, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र 50, रास्ते के प्रकरण: 2 एवं आपसी सहमति से विभाजन 3 प्रकरण निस्तारित किए गए।

RELATED ARTICLES