Homeखेलकूदयमुना प्रीमियर लीग सीजन-8 का आगाज: नॉकआउट दौर के बाद आज होगा...

यमुना प्रीमियर लीग सीजन-8 का आगाज: नॉकआउट दौर के बाद आज होगा खिताबी मुकाबला, रात 11 बजे होगा समापन

केकड़ी, 14 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): इंडोर स्टेडियम में यमुना प्रीमियर लीग (YPL) सीजन-8 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई, एसीबीओ विष्णु शर्मा, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, जगेश्वर प्रसाद शर्मा, चंद्र प्रकाश दुबे, वित्त विभाग जयपुर से राजेंद्र सिंह, समाजसेवी अनिल राठी, डॉ. मुकेश माथुर, आकिब सोहेल व आदिल सोहेल मौजूद रहे। प्रतियोगिता संरक्षक रघुवीर प्रसाद सैनी व आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने पिच पर खुद बैटिंग व बॉलिंग कर क्रिकेट का लुत्फ उठाया व खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।

रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी: स्कोरर विकास अमरवाल, चंद्रकांत कुमावत, आदित्य वैष्णव व अंकित साहू के अनुसार नॉक आउट दौर के मुकाबलों में स्टार स्ट्राइकर्स ने राइजिंग स्टार को 5 विकेट से हराया। पारेश्वर योद्धा ने इंग्लिश अकैडमी को 16 रनों से शिकस्त दी। 7 स्टार ने सुपर सिक्स को 41 रनों से मात दी। विद्याआश्रम ने तहसील सरवाड को 116 रनों के विशाल अंतर से हराया। मीणा रॉयल्स ने वैष्णव सुपर 8 को 2 विकेट से पराजित किया। वायु स्ट्राइकर ने अल्फा कोचिंग को 5 विकेट से हराया। सिक्स इंडियन ने शांति क्लब कादेड़ा को 3 विकेट से मात दी। ओल्ड सिटी ने 6 सुरेंद्र को 37 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

अमन के पास ऑरेंज व बंटी के पास पर्पल कैप: प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के चलते सेवन स्टार के अमन ठाकुर 47 रनों के साथ ऑरेंज कैपपर कब्जा जमाए हुए हैं, वहीं वैष्णव सुपर 8 के बंटी 3 विकेट लेकर पर्पल कैपके हकदार बने हैं। मैचों के दौरान मनोज कुमावत, मोहम्मद सईद, संजय वैष्णव व कैलाश वैष्णव ने अंपायर की भूमिका निभाई। वहीं मोहित वैष्णव व सत्यनारायण चौधरी ने शानदार कमेंट्री से दर्शकों को बांधे रखा। प्रतियोगिता के तहत रविवार शाम को नॉकआउट के बाद अगले दौर के मुकाबले शुरू हो चुके है। जिसका ग्रैंड फिनाले रविवार रात्रि को 10 बजे खेला जाएगा। ठीक 11 बजे समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।

RELATED ARTICLES