केकड़ी, 18 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी के रूपेश कोरवानी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव प्राप्त किया है। पुरानी केकड़ी निवासी अर्जुन कोरवानी के पुत्र रूपेश की इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। अपनी सफलता पर रूपेश ने कहा कि सीए फाइनल की तैयारी एक चुनौतीपूर्ण यात्रा है, जिसमें सही मार्गदर्शन व आत्म-अनुशासन के बल पर सफलता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई, परिवारजन व शिक्षकों को दिया है। रूपेश की इस कामयाबी पर परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।


