Homeराजनीतिरोडवेज डिपो का शिलान्यास: 8 करोड़ रुपए की आएगी लागत, विधायक शत्रुघ्न...

रोडवेज डिपो का शिलान्यास: 8 करोड़ रुपए की आएगी लागत, विधायक शत्रुघ्न गौतम बोले— विकास के लिए नहीं आएगी धन की कमी

केकड़ी, 18 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को अजमेर रोड पर राजकीय महाविद्यालय के पास 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले रोडवेज डिपो का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित आम जन व पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओ पर काम चालू हो गया है व विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने बताया कि नसीराबाद से देवली के लिए लगभग 1260 करोड़ रुपए का फोरलेन रोड राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिससे आमजन को लाभ मिलेगा व यातायात सुगम होगा। इसके फेज वन में देवली तक के फोरलेन रोड का शिलान्यास अतिशीघ्र किया जायेगा।

नई बसों की सौगात: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा रोडवेज डिपो के लिए 8 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 3.85 करोड़ रुपये की राशि की वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है व शेष राशि भी शीघ्र ही स्वीकृत की जाएगी। वर्तमान में डिपो लगभग 22,000 किलोमीटर हर महीना रन कर रहा है। शीघ्र ही इसके लिए 30 अतिरिक्त नई बसें व 30 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की जाएंगी। इस नए रोडवेज डिपो में सर्विस सेंटर, ऑफिस, वाशिंग सेंटर व चार्जिंग पॉइंट सहित अनेक आधुनिक कार्य किए जाएंगे।

केकड़ी: रोडवेज डिपो के नवीन कार्यालय भवन का शिलान्यास करते विधायक शत्रुघ्न गौतम।

विधायक का स्वागत: कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य प्रबंधक हेमराज मीणा ने विधायक शत्रुघ्न गौतम का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, महामंत्री केदार शर्मा व कैलाश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी, भेरूलाल साहू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, मंत्री अनिता राठी, महावीर राठी, प्रीतम जैन, धनराज माली, रामनिवास साहू, रामदेव माली सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी रहे मौजूद: इसी प्रकार राजराजेश्वर व्यास, सुरेश सेन, चंद्र प्रकाश शर्मा, अमन चौधरी, पुरुषोत्तम शर्मा, मोहित शर्मा, मधुसूदन वैष्णव, दशरथ साहू, दशरथ चौधरी, रोहित जांगिड़, सुनील गोयल, जगदीश माली, राजेश मेहरचंदानी, अमराव सिंह सोलंकी, ज्ञान प्रकाश राठी, महेंद्र रेगर, रामलाल डसानिया, लोकेश साहू, कृष्ण गोपाल टेलर, भागचंद लोधा, चंद्रप्रकाश चौधरी, हेमराज नायक, हेमराज आचार्य, शांतिलाल नायक, महेश बोयत, गिरिराज खटीक, कल्याण सिंह सोलंकी, संजय बेनीवाल, विष्णु साहू, गोविन्द जैन, सांवरलाल चौधरी व दावल सिंह सहित अनेक पदाधिकारीगण व आमजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES