Homeहैल्थ एण्ड लाइफ स्टाइलमानस की नवीन व्याख्या सुन अभिभूत हुए साधक, सात दिवसीय आध्यात्मिक चेतना...

मानस की नवीन व्याख्या सुन अभिभूत हुए साधक, सात दिवसीय आध्यात्मिक चेतना साधना शिविर का हुआ समापन

केकड़ी, 18 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बढ़ते कदम संस्थान व तप, सेवा और सुमिरन समिति के संयुक्त तत्वावधान में तथा इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक स्पिरिचुअलिज्म मेरठ के मार्गदर्शन में कटारिया ग्रीन में आयोजित सात दिवसीय आध्यात्मिक चेतना साधना शिविर गुरुवार को सम्पन्न हो गया। समापन अवसर पर इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक स्पिरिचुअलिज्म के निदेशक डॉ. गोपाल शास्त्री ने रामचरितमानस की नवीन, वैज्ञानिक व व्यावहारिक व्याख्या प्रस्तुत करते हुए साधकों को तप, सेवा व सुमिरन के माध्यम से अपने भीतर के रामत्व को जागृत करने का संदेश दिया।

अवगुणों का संहार ही रामराज्य का मार्ग: डॉ. शास्त्री ने माता पार्वती के तप प्रसंग व भरत प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा कि तपस्या का वास्तविक अर्थ स्वयं को अनुशासित करते हुए उच्च जीवन मूल्यों की दिशा में अग्रसर होना है। अंतर्मन की शुद्धता व दिव्य दृष्टि तप, सेवा व सुमिरन की साधना से विकसित होती है। उन्होंने कहा कि शिव संहार के देवता हैं, जिसका तात्पर्य अपने भीतर के अहंकार, लोभ, क्रोध व ईर्ष्या जैसे दुर्गुणों का विनाश करना है। जब मनुष्य अपने अवगुणों का संहार करता है, तभी वह रामराज्य जैसी आदर्श जीवन व्यवस्था को अपने जीवन में स्थापित कर सकता है।

केकड़ी: साधना शिविर में मौजूद साधक।

अतिथियों व कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान: शिविर में साधकों ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सात दिनों के अनुशासित जीवन व ध्यान से उनके स्वास्थ्य एवं मानसिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। समापन समारोह में बढ़ते कदम संस्थान द्वारा डॉ. गोपाल शास्त्री का अभिनंदन किया गया। संस्थान के व्यवस्था प्रमुख आनंद सोमानी को भी उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अरुण जांगिड़ उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता संस्थान प्रतिनिधि अमित गर्ग ने की। मंच पर अशोक पारीक व चंदा माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ये भी हुए सम्मानित: इस अवसर पर संस्था प्रतिनिधि ओमप्रकाश शर्मा, यज्ञ नारायण सिंह, महेंद्र प्रधान, महेश शर्मा, मुकेश नुवाल, रमेशचंद्र नुवाल, कैलाश जैन, गोपाल बियानी, हीरालाल सामरिया, श्यामसुंदर मूंदड़ा, राजेंद्र बियानी, नीरज नामा, कृष्णगोपाल नामा, पंकज होतचंदानी, ज्ञान प्रकाश राठी, चेतन भगतानी, सीमा चौधरी, विशिष्ठा पुरोहित, मधुलिका दाधीच, सीमा सोमानी, हरि सोमानी, विनोद शर्मा, अंकित उपाध्याय, रामनिवास छीपा, अनिल कुमार मंत्री व नंदकिशोर तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

RELATED ARTICLES