केकड़ी, 01 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से समाज की महिलाओं को संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय स्वर्णिम आरोग्य समिति में आभा बेली को पश्चिमांचल सह प्रभारी के महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अजमेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन में सुनीता सोमानी को जिला उपाध्यक्ष व सीमा काबरा को जिला संयोजिका के पद पर मनोनीत किया गया है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर शहर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा तीनों सम्माननीय बहनों का तिलक लगाकर, उपरना ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई: महिला संगठन की पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें व संगठन का नाम गौरवान्वित करें। इस मौके पर परामर्शदात्री मंजू चौधरी, अध्यक्ष कोमल राठी, सचिव अनिता राठी, कोषाध्यक्ष संगीता चौधरी, उपाध्यक्ष सावित्री राठी, सविता तोषनीवाल, लता तोषनीवाल, संगीता राठी, सीमा सोमानी, शिल्पा राठी, इंद्रा राठी, अंजू बंग व आरती बियानी सहित संगठन की कई बहनें उपस्थित रही।


