केकड़ी, 01 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब केकड़ी द्वारा समाज सेवा व राष्ट्रीय विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाली दो प्रमुख विभूतियों चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में दो अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्लब ने एक ही दिन डॉक्टर्स डे व सीए डे के अवसर पर इन दोनों क्षेत्रों के पेशेवरों का बहुमान कर उनके समर्पण की सराहना की। राजकीय जिला चिकित्सालय में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों के सम्मान में आयोजित समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों का माल्यार्पण, पेन व सम्मान-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन दिनेश चंद्र गर्ग ने चिकित्सकों की जनसेवा, समर्पण व मानवता के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज का प्रेरणास्रोत बताया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र मौर्य ने क्लब के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग का विश्वास दिलाया।

इन चिकित्सकों का हुआ सम्मान: लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. राजेंद्र मौर्य, डॉ अनूप कुमार, डॉ मानसिंह बैरवा, डॉ सविता मौर्य, डॉ गिरिराज साहू, डॉ संजय जगरवाल, डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, डॉ मोहनलाल गुर्जर, डॉ विवेक मावलिया, डॉ मनोज कुमार नागर, डॉ विवेक सेहरा, डॉ लोकेश वर्मा, डॉ मुकेश कुमार, डॉ देवेंद्र कुमार शर्मा, डॉ यशपाल सिंह, डॉ राजकुमारी मीणा, डॉ लालकृष्ण कुमावत, डॉ लोकेश मीणा, डॉ अभिषेक जैन, डॉ कमलेश कुमार जांगिड़, डॉ राम अवतार साहू, डॉ लोकेश धाकड़, डॉ भूपेंद्र सैनी, डॉ अजी कुमार व डॉ मनमोहन मीणा, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी डॉ पुनीत आर शाह, डॉ साक्षी मेवाड़ा व डॉ देवेंद्र कुमार नामा एवं राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ गिरिराज साहू व डॉ कमलेश कुमार गुर्जर का सम्मान किया गया।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रतिष्ठानों पर जाकर किया बहुमान: इसी कड़ी में लायंस क्लब केकड़ी द्वारा सीए डे पर चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का उनके वित्तीय, सामाजिक व व्यावसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उनके प्रतिष्ठान पर जाकर सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सचिव विकास माहेश्वरी ने बताया कि अतिथियों का माल्यार्पण कर पेन व सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। सम्मानित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने लायंस क्लब के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए समाज सेवा के कार्यों में सहयोग का विश्वास दिलाया।

इन सीए का हुआ सम्मान: प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन सतीश मालू ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सीए एन के सिंघल, सीए खुशबू अग्रवाल, सीए दीपक गोयल, सीए प्रिंस टांक, सीए अंकुर बंसल, सीए हिमांशु सिंहल, सीए शुभम जैन, सीए रोहन लड्ढा, सीए राजकुमार राठी व सीए दीपक राठी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के आशाराम जांगिड़, सीमा चौधरी, सीमा व्यास, अरुण जांगिड़, अनिलदत्त शर्मा, राजेंद्र सोनी, विनय पांड्या, सोमेंद्र शर्मा, जगदीश फतेहपुरिया, निरंजन चौधरी, सतीश रांटा, मुरारी गर्ग सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

