Homeशिक्षासहायक आचार्य शहजाद अली को मिली पीएचडी की उपाधि, डाक विभाग की...

सहायक आचार्य शहजाद अली को मिली पीएचडी की उपाधि, डाक विभाग की वित्तीय सेवाओं पर किया शोध

केकड़ी, 04 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के सहायक आचार्य शहजाद अली को पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. मयंक अग्रवाल के निर्देशन में पूर्ण किया है। शहजाद अली के शोध का विषय “Revival and Restructuring of the Department of Posts through Its Financial Services in Rajasthan” था। अपने इस शोध में उन्होंने राजस्थान में डाक विभाग की वित्तीय सेवाओं की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों व संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन किया है।

डाक सेवाओं का किया तुलनात्मक विश्लेषण: इस शोध पत्र में शहजाद अली ने विभाग के पुनर्जीवन व पुनर्गठन के लिए व्यावहारिक सुझाव देने के साथ-साथ वित्तीय समावेशन, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), डिजिटल परिवर्तन व विकसित देशों की डाक सेवाओं के साथ तुलनात्मक विश्लेषण भी शामिल किया है। इस विशेष उपलब्धि पर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किरोड़ी लाल मीना व समस्त स्टाफ साथियों ने डॉ. शहज़ाद अली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

RELATED ARTICLES