केकड़ी, 12 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री राजपूत सभा जिला अजमेर की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजपूत बोर्डिंग हाउस में जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती व भविष्य की योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में श्री राजपूत सभा जयपुर के निर्देशानुसार आजीवन सदस्यों का सर्वे करवाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत मृत सदस्यों के नाम सूची से हटाए जाएंगे व जिन सदस्यों ने सर्वे फॉर्म नहीं भरा है, उनकी आजीवन सदस्यता समाप्त मानी जाएगी। इसके साथ ही बैठक में सभा की चल-अचल संपत्ति को लेकर चर्चा हुई। वर्तमान में सभा के पास कोई चल-अचल संपत्ति व भूमि उपलब्ध नहीं है, जिसके लिए भविष्य में स्थाई संपत्ति बनाने व भूमि आवंटन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सभा का वार्षिक लेखा-जोखा व वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शंकर सिंह गौड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य लोकेंद्र सिंह, दशरथ सिंह भराई, शक्ति सिंह हरपुरा, नरेन्द्र सिंह कनेईकला, प्रभाकरण सिंह बिसुंदनी, सह मंत्री भगवान सिंह निमोद, अराई तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गूंदली, नसीराबाद तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह देराठू, केकड़ी तहसील अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौसला, विधानसभा प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह पिपलाज, भिनाय महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कनेईखुर्द, अराई महामंत्री शंभूसिंह डांग व आजीवन सदस्य हरीश चन्द्र सिंह गुलगांव उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया गया।


