केकड़ी, 17 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क पंचकर्म एवं क्षारसूत्र चिकित्सा शिविर मरीजों के लिए राहत का केंद्र बना हुआ है। शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को विभिन्न रोगों से पीड़ित 135 मरीजों ने विशेषज्ञ आयुर्वेदिक उपचार एवं परामर्श का लाभ लिया, जबकि 16 मरीजों का गहन पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से उपचार किया गया। विहिप के अजमेर जिला उपाध्यक्ष हीराचंद खूंटेटा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क, प्रभावी एवं वैज्ञानिक आयुर्वेदिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है।

पंचकर्म व शल्य विभाग में दी जा रही विशेष चिकित्सा: शिविर के पंचकर्म विभाग में रोगियों को उनकी शारीरिक प्रकृति के अनुसार स्नेहन, स्वेदन, जानुबस्ती, कटिबस्ती, ग्रीवाबस्ती, पृष्ठबस्ती, मात्राबस्ती तथा कपिंग थेरेपी जैसी विभिन्न उपचार पद्धतियों का लाभ दिया गया। वहीं शल्य विभाग में कील-मुंहासे, भगंदर सहित अन्य शल्य रोगों से पीड़ित मरीजों का क्षारसूत्र एवं अग्निकर्म जैसी आयुर्वेदिक विधियों से सफल उपचार किया गया। शिविर के दौरान जोधपुर यूनिवर्सिटी से आई निरीक्षण टीम ने चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। टीम ने उपचार की गुणवत्ता, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान शिविर प्रभारी डॉ. अजय फुलवारिया एवं उपाधीक्षक डॉ. रंजना जैन ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इनकी रही सक्रिय भूमिका व सहयोग: शिविर में डॉ. धर्मचंद नापित, डॉ. कमलेश कुमार गुर्जर, डॉ. अनित कुमार, डॉ. चम्पालाल सोलंकी, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. शिवराम जाट एवं डॉ. लोकेश धाकड़ सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं नर्सिंग अधीक्षक मनमोहन आछेरा, कम्पाउण्डर राजकुमार लौहार तथा नर्सिंग स्टाफ सीमा सेन, मनोज कुमार टेलर व मुकेश नागर ने सेवाएं दी। शिविर में विहिप के जिला सत्संग प्रमुख काशीराम विजय, जिला गौरक्षा प्रमुख रामावतार चौधरी, नगर मंत्री एडवोकेट मुकेश शर्मा, सह मंत्री राजेंद्र फतेहपुरिया, ओमप्रकाश सोनी, बल प्रमुख शैतान तारावत, सीटू साहू, मदन चौधरी, ज्ञानदेव शर्मा, हनुमान सोनी एवं संजय कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।


