Wednesday, April 23, 2025
Homeराजनीतिपुष्प अर्पित कर साबरमती के संत व गुदड़ी के लाल को किया...

पुष्प अर्पित कर साबरमती के संत व गुदड़ी के लाल को किया नमन, जयंती पर हुए विविध आयोजन

केकड़ी, 2 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): साबरमती के संत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं गुदड़ी के लाल पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती बुधवार को विभिन्न आयोजनों के साथ मनाई गई। ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सब्जी मण्डी स्थित गांधी पार्क में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बापू द्वारा देश के लिए दिए दिए बलिदान को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेसजन ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

केकड़ी: लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसजन।

देश की तरक्की के लिए कार्य करने का लिया संकल्प कार्यकर्ताओं ने बापू के बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की तरक्की के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शास्त्री पार्क पहुंचे। जहां पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नगर परिषद सभापति कमलेश साहू, नगर अध्यक्ष हेमन्त जैन, युवा नेता धनेश जैन, धन्नालाल डसाणियां, पार्षद रमाकांत दाधीच, नवल किशोर पारीक, चेतन धाबाई सहित कई जने मौजूद रहे।

केकड़ी: सब्जी मण्डी स्थित गांधी पार्क में गांधी जयंती मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

भारतीय जनता पार्टी, केकड़ी की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री व गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न सेवा कार्य किए गए। कार्यकर्ताओं ने बड पिपलेश्वर महादेव मंदिर व लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई कि व शास्त्री जी प्रतिमा को जलाभिषेक कर स्वच्छ किया गया। इसी प्रकार सब्जी मण्डी स्थित गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के बताए हुए मार्ग पर चलने एवं राष्ट्र व मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

केकड़ी: लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता।

ये रहे मौजूद इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, सेवा पखवाड़ा संयोजक धनराज चौधरी, सह संयोजक सुरेश सेन, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत, मंडल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास, पार्षद कैलाश चौधरी, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक विनोद गोठरवाल, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश नायक, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय बेनीवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सीके बोयत, कार्यालय मंत्री विनोद विजय, बूथ अध्यक्ष नोरतमल मूंदडा, विनय टेलर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केकड़ी: लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में गांधी जयंती मनाते व्याख्याता एवं विद्यार्थी।

लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय, केकड़ी में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. ज्ञानचन्द जांगिड़, कार्यक्रम प्रभारी लालचन्द साहू आदि ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। मनीष, राहुल, प्रिया कुमावत सहित अन्य विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के प्रिय गीत व भजन प्रस्तुत किए। संचालन शंकरलाल मेघवंशी ने किया।

केकड़ी: गांधी जयंती पर महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाते स्वयंसेवक।

राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बुधवार को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. नीता चौहान ने गांधीजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी ज्योति मीणा ने कहा कि आज भी गांधी के विचार प्रासंगिक है। अध्यक्षता प्रो. चेतनलाल रेगर ने की। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की। आयोजन में डॉ. रजनी, डॉ. शिखा माथुर, डॉ. कोमल सोनी, जयंत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES