केकड़ी, 20 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में ब्लॉक निष्पादन समिति की जुलाई माह की बैठक का आयोजन सोमवार को सीबीईओ गोपीलाल कीर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में देवगांव पीईईओ भंवर लाल ने ब्लॉक की जिला रैंकिंग का विवरण प्रस्तुत किया, वहीं बोगला पीईईओ गुलाब ने संपर्क पोर्टल से संबंधित विषयों पर अपनी बात रखी। बैठक में राज्य सरकार की ‘हरित पाठशाला’ योजना के तहत प्रत्येक पीईईओ को पौधारोपण का लक्ष्य सौंपा गया। इसके साथ ही सोमेश्वर ने विद्यालयों में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के नवीन प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

विभिन्न गतिविधियों के बारे में की विस्तृत चर्चा: बैठक के दौरान पूरे सत्र में शिक्षा के गुणात्मक उन्नयन के लिए आयोजित की जाने वाली गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में कार्यालय की ओर से नवआगत एसीबीईओ बहादुर सिंह शक्तावत, एसीबीईओ रणजीत चौधरी व संदर्भ व्यक्ति रामनिवास कुमावत का स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व एसीबीईओ विष्णु शर्मा का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया व उन्हें विदाई दी गई।


