Homeसमाजश्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया सतगुरु स्वामी टेऊंराम महाराज का...

श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया सतगुरु स्वामी टेऊंराम महाराज का जन्मोत्सव, 140 व्यंजनों का लगाया भोग

केकड़ी, 20 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां बंजारा मोहल्ला स्थि​त सिंधी मंदिर में सोमवार को आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊंराम महाराज का 140वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। संत शंभूलाल के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सिंधी समाज व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, ध्वजा वंदन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊंराम महाराज के पाठों, श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब व श्रीमद्भागवत गीता के पाठों का विधि-विधान से समापन किया गया।

आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश: सत्संग करते हुए संत शंभूलाल ने कहा कि सद्गुरु स्वामी टेऊंराम महाराज ने अमरापुरा धाम की स्थापना कर मानवता, प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया, जो आज भी करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तिमय भजन-कीर्तन हुए तथा 140वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केक काटा गया। दर्शनार्थ 140 व्यंजनों के भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई।

केकड़ी: स्वामी टेऊंराम महाराज के जन्मोत्सव पर हवन पूजन करते श्रद्धालु।

आरती व भंडारे में लिया भाग: इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक महाआरती में भाग लिया और महाप्रसाद व आम भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नरेंद्र बजाज, भोजराज धनजानी, भगवान दास भगतानी, सुधीर आहूजा, आलम रूपचंदानी, शैलेंद्र वाधवानी, अशोक लालवानी, राकेश बालानी, पंकज होतचंदानी एवं प्रेम प्रकाश मंडल के सदस्यों सहित सिंधी समाज के महिला-पुरुष व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES