केकड़ी, 23 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से एनसीसी भर्ती-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया सूबेदार मेजर प्रेम नारायण के निर्देशन में संपन्न होगी। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी अम्बालाल गुर्जर ने बताया कि भर्ती में महाविद्यालय के पात्र छात्र व छात्राएं भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित शारीरिक दक्षता व एनसीसी के आवश्यक मानकों के आधार पर किया जाएगा।

सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील: उन्होंने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास व सेवा भावना का विकास करने का सशक्त माध्यम है, जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण व उज्ज्वल भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महाविद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से भर्ती में भाग लेने का आह्वान किया है।


