Homeचिकित्सालियो क्लब ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर: 207 विद्यार्थियों को दिया परामर्श,...

लियो क्लब ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर: 207 विद्यार्थियों को दिया परामर्श, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

केकड़ी, 24 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लियो क्लब केकड़ी क्लासिक द्वारा लायन्स क्लब केकड़ी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शहर के निजी विद्यालय में बाल चिकित्सा जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लियो अध्यक्ष अमित गर्ग, लायन जगदीश फतेहपुरिया, लायन एस. एन. न्याती, लायन निरंजन चौधरी, लायन मुरारी गर्ग आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। सचिव डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि शिविर में ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. डी. गुप्ता, सर्जन डॉ. आशीष बाकलीवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन सिंहल एवं आई टेक्नीशियन राज जेसवानी ने कुल 207 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही क्लब की ओर से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन सामग्री भी प्रदान की गई।

प्रायोजक का जताया आभार: कोषाध्यक्ष मनीष नुहाल ने शिविर के प्रायोजक भामाशाह किशनकांता फतेहपुरिया व जगदीश फतेहपुरिया का आभार जताया। शिविर को सफल बनाने में लायन कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़, लायन हितेश मेवाड़ा, लियो सदस्य अंकुर सिंहल, युवराज पांड्या, अखिलेश चौकड़ीवाल, प्रिंस टांक, नीरज जांगिड़, वैभव मेडतवाल, कुशल जैन, दिव्यांश जैन, हर्षित फतेहपुरिया, अंकुर बंसल, हिमांशु सिंहल, शैलेश गर्ग व प्रत्यक्ष गर्ग ने सराहनीय योगदान दिया। अंत में लियो अध्यक्ष अमित गर्ग ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों व चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES