केकड़ी, 24 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में 5 राज इंडिपेंडेंस कंपनी सीसी, भीलवाड़ा (राजस्थान) द्वारा एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा व शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भर्ती दल का नेतृत्व कर रहे सूबेदार मेजर शिवपाल सिंह व हवलदार बजरंग सिंह ने अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण (फिजिकल), दौड़, मेडिकल जांच, लिखित परीक्षा व साक्षात्कार आयोजित कर उनकी संपूर्ण योग्यता को परखा।

विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह: एनसीसी प्रभारी अंबालाल गुर्जर ने बताया कि एनसीसी भर्ती को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अनुशासन, शारीरिक दक्षता व देशसेवा के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय प्रशासन व प्राचार्य ने भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित व सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सैन्य दल का आभार व्यक्त किया व प्रक्रिया में शामिल हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


