Homeशासन प्रशासनपरीक्षा प्रणाली में सुधार व छात्र आंदोलन की जांच की मांग, राष्ट्रपति...

परीक्षा प्रणाली में सुधार व छात्र आंदोलन की जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

केकड़ी, 25 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी ने युवाओं के हितों की रक्षा, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, आंदोलन में जान गंवाने वाले छात्र के परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, पेपर लीक गिरोहों पर कठोर कार्रवाई, प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने, परीक्षा शुल्क समाप्त करने तथा पुलिस कार्रवाई व आंसू गैस के प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं।

ये रहे मौजूद: इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट डी.एल. वर्मा, भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकरलाल बैरवा, मोंटू रेगर, राजू मेघवंशी, देवराज गुर्जर, कमलेश बैरवा, धर्मराज रेगर, घनश्याम झरोटिया, बलाई युवा संगठन के राकेश बैरवा, रामसहाय बैरवा, तपेश बैरवा, अजय बैरवा, बबलू रेगर कोहड़ा, पंकज पंवार व विनोद सुवालका उपस्थित रहे। इसके साथ ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति सावरने भी इस ज्ञापन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस मौके पर समिति के संरक्षक सूरज करण मालावत, अध्यक्ष घनश्याम पंवार, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण कोली, कोषाध्यक्ष कालूराम रेगर, मार्गदर्शक उम्मेदसिंह दिदावत, सचिव विनोद पंवार, सदस्य छोटूलाल पंवार, मनोज कुमार टांक, पप्पू सांसी, मनोज कुमार रेगर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES